उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की राजधानी लखनऊ के हीरालाल यादव बालिका महा विद्यालय में सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट व रायबरेली काव्य रस मंच द्वारा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार इंद्रजीत तिवारी “निर्भीक ” और शिवनाथ सिंह “शिव” द्वारा आयोजित गया। जिसके मुख्य अतिथि वीणा सिंह रागी छत्तीसगढ़ व रामकरण साहू सजल बबेरू बांदा रहे।
इस साहित्यिक महाकुंभ में देश के कोने कोने से प्रसिद्ध कवि साहित्यकार उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में फतेहपुर जनपद के हसवा विकास खंड रिठवां (भैरवां) गांव में जन्में कवि जीवन “जिद्दी ” को भी आमंत्रित किया गया। जीवन जिद्दी काव्य पाठ करके अपनी कविताओं से लखनऊ के लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर साहित्यकार जीवन जिद्दी को वन्दे मातरम् साहित्यिक सम्मान 2024 में फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस बीच कवियों ने तालियों की जोरदार स्वागत किया गया कवि जीवन जिद्दी इसके पूर्व भी कई साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। यह दोहा, चौपाई, मुक्तक, कुंडलियां, गीत, गजल, कहानी आदि विधाओं पर रचनाएं लिखते हैं। इनकी रचनाएं कई पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। इनकी अब तक छः पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं।जिनमे जीवन गीत गंगा, (गीत संग्रह)जीवन गजल बाहर, (गजल संग्रह)जीवन काव्य सुमन,(कविता संग्रह) मोहन मुस्कान,(भजन संग्रह) जीवन कथा कलस (कहानी संग्रह) और जीवन डगर (आत्मकथा संग्रह) हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share