उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग नेशनल हाईवे 2 पर साइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव निवासी स्व. चेला का 41 वर्षीय पुत्र बिन्दा जो दोना पत्तल बनाकर साइकिल से फेरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करता है। वह आज सुबह दोना पत्तल साइकिल से लेकर फेरी कर बेच रहा था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग नेशनल हाईवे 2 पर था। तभी चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार बिंदा गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share