उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक दल के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के जयंती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई और उनके जीवन पर चर्चा किया।

नहर कालोनी में भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक दल के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना जीवन किसानों के लिए लगा था।उन्होंने किसानों के मुद्दों को केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुचने का काम किया और जो भी सरकार ने किसानों को बात नही मानी उनको घुटने के बल लाने का काम किया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने कभी भी किसानों के मामले में सरकार से कोई समझौता नहीं किया उनके आर्दशों पर चलते हुए किसानों की लड़ाई लड़ी जा रही।किसानों के साथ केंद्र व प्रदेश दोहरी नीति अपना रही है,जिसको हमारा संगठन मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेंगे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम,प्रीतम सिंह,राजू प्रधान प्रतिनिधि सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

By