G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के बहियापुर गाँव के समीप स्थित खेतो में काम करने गए किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहियापुर गाँव निवासी छोटे लाल का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया था।

तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया साँप काटने की बात उसने अपने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share