उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कनपुरवा गांव में बीती रात बलिका अपने घर में सो रही थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कनपुरवा गांव निवासी विनोद कुमार की 7 वर्षीय पुत्री काव्य बीती रात घर में सो रही थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत बालिका को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मां ममता देवी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक बालिका के चाचा राहुल ने बताया कि बीती रात काव्य घर की छत पर सो रही थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी हम लोग को हुई तो तुरंत उसको अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!