G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव के समीप आज सुबह बाइक व आटो की भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी स्व. चुन्नीलाल का 20 वर्षीय पुत्र कैलाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रही आटो से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार कैलास घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घटना की जानकारी अस्पताल में भाई इंदल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share