उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित चौडगरा के समीप रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम जे लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बडा गांव कपराहार निवासी अवधेश कुमार द्विवेदी का 24 वर्षीय पुत्र आकाश द्विवेदी को कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रोड पार करते समय अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया बेटा रनिया में काम करता था वहीं से मलिक ने किसी काम के लिए फतेहपुर जनपद भेजा था। यहां रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share