G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव के समीप स्थित बाग में युवक ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव निवासी जगतपाल के 19 वर्षीय पुत्र अकुल यादव ने गांव के समीप स्थित बाग में संदिग्ध अवस्था मे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। फांसी लगाने की सूचना परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई किशनलाल ने बताया मौत की कोई वजह पता नहीं है। हां एक लड़की से इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share