उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य देवेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील खागा धीरज कुमार दीक्षित द्वारा आज 30 सितम्बर को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खास मऊ, खागा में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों के मध्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 340 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा विद्यालय से एमडीएम योजना के तहत तैयार सब्जी, चावल एवं मूंग दाल का सर्वे नमूना संकलित किये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के रसोइयों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ प्रयुक्त करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share