उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया में संदिग्ध अवस्था में युवक की हालत अचानक तबियत बिगड़ गई। इसको इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया निवासी राम आशरे के 30 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र की अचानक संदिग्ध अवस्था में तबियत बिगड़ गई। जिसको इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रियंका देवी की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने अपनी साली से शादी कर लिया था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई उसको इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share