उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के तहसील गेट के सामने पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ज़ोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव निवासी स्वर्गीय राम निहोरे सिंह का 70 वर्षीय पुत्र संत शरण सिंह अपने पुत्र विज्ञान सिंह के साथ खागा तहसील किसी काम से आया था।

तभी तहसील गेट के सामने बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से संत शरण सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र विज्ञान सिंह ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share