Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर नुरुल हुदा स्कूल के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गयाशपुर गांव निवासी स्वर्गीय राज बहादुर का पुत्र अविनाश अपनी 50 वर्षीय माँ शुखरानी को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम के लिए आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर नुरुल हुदा स्कूल के समीप पहुंची तभी पीछे से निकला बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अविनाश की बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार उसकी मां शुख रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेस ने घायल अवस्था इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By