उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर के इमामगंज मोहल्ले में युवक ने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर के इमामगंज मोहल्ला निवासी स्व. नसीर ख़ाँ के 40 वर्षीय पुत्र मो० हसीब ने अपने घर के कमरे के अंदर पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई वसी ने बताया मृतक की 20 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लगभग 12 वर्ष पूर्व पत्नी भाई को छोड़ कर चली गई है तभी से मानसिक तनाव के चलते शराब पीने का आदी हो गया था। सायद शराब के नशे में इसने फाँसी लगा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!