उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड सात मील तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सातों पलिया गांव निवासी प्रेमलाल का 40 वर्षीय पुत्र सुखराम बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव अपनी बहन से मिलने घर आया था।

वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड सात मील तिराहे पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके बहनोई पन्नालाल ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share