उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर लगे रक्तदान शिविर में 17 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उदघाटन युवा मोर्चा भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी व हरिहरगंज सभासद अतीश पासवान ने किया और रक्तदान शिविर में रक्तदान कर रहे रक्तदात्ताओ का उत्साहवर्धन कर उनको प्रसशति पत्र देकर रक्तदाताओं का सम्मान किया।

रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालो में अनुज यादव, राहुल, शिवदेश कुमार , कुशल किशोर, मन्नू, रोहित, यश पटेल, प्रताप सिंह चौहान , मनोज मौर्य, रवि, शिव चरण, राजेश, अविनाश सिंह, शुभम, राजू चंदेल, सौरभ, गोलू गुप्ता ने रक्तदान किया।

50 लोगो ने अगले रक्तदान शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया, इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह,ऐष्वर्य सिंह चंदेल, मनोज मौर्य,शाहरुख,अनुराग पटेल, रक्तकेन्द्र डॉक्टर दिनेश सचान, कैलाश पटेल, अमन यादव, अनुस पटेल, सौरभ,रिंटू, अनामिका राज उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!