G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव में घर की छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी विजय बहादुर की 7 वर्षीय पुत्री शिवानी असोथर थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव अपनी ननिहाल गई हुई थी। तभी वह घर की छत पर खेलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं अस्पताल पहुंचे बालिका के मामा शिव भूषन ने बताया कि शिवानी हमारी भांजी है और वह अपनी ननिहाल आई हुई थी। तभी घर की छत पर खेलते समय नीचे गिरकर घायल हो गई है उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share