उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के जुबेरी गांव के समीप बाइक सवार किशोर लोडर की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, वहीं रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चकसनपुर गांव निवासी जुगराज सिंह का 16 वर्षीय पुत्र राहुल घर मे खड़ी बाइक पर सवार होकर निकला तभी रस्ते में उसको जुबेरी गाँव के समीप लोडर ने टक्कर मार दिया। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम की भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई ऊदल कुमार ने घटना की जानकारी दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!