G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहबलपुर पिलखीनी मोड पर अचानक ट्रैक्टर के सामने आई छात्रा को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी चेतराम का 25 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार ट्रैक्टर लेकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के बहबलपुर पिलखनी मोड पर पहुंचा तभी अचानक उसके ट्रैक्टर के सामने छात्रा आ गई।

छात्रा को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक नितिन कुमार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share