उत्तर प्रदेश फतेहपुर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीवा गाँव के समीप अचानक मोड पर सामने आई ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर गांव निवासी इंद्रपाल का 35 वर्षीय पुत्र सूरजपाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र गया था। वहाँ से बीती रात लौटते समय जब वह बेरा गढ़ीवा के समीप पहुंचा तभी अचानक मोड पर सामने से ट्रक आ गया।

ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!