उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर पेट्रोल पंप के समीप प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी राम पाल का 50 वर्षीय पुत्र शिव बरन बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था।

जब वह वापस घर लौटने लगा तो राधा नगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के पास प्राइवेट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे शिव बरन घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलट दुर्गेश ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share