उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली सदर अंतर्गत राधानगर चौकी/ अस्थायी थाना राधानगर पर सतेंद्र कुमार पुत्र जगतपाल निवासी कीर्ति खेड़ा थाना ललौली जनपद – फतेहपुर उम्र लगभग 27 वर्ष जो कि वादी मनोज कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग मु०अ०स० – 765/22 धारा -417, 420 भादवि० में वांछित था ,को चौकी पर पूछताछ हेतु लाया गया था। आज सुबह अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा तथा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी कराते हुए कराया जाएगा। लापरवाही बरतने में निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उ०नि० विकाश सिंह, का० देवेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है एवं संपूर्ण प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जा रही है। समस्त कार्यवाही में NHRC के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। घटना क्रम की मजीस्टीरियल जांच भी कराई जाएगी।

By

Share
Share
error: Content is protected !!