G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के हरचनपुर गांव के समीप रोड पार कर रहे आवारा जानवर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरचनपुर गांव निवासी इसराइल का 20 वर्षीय पुत्र गुफरान घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था।

जैसे ही वह गांव के समीप रोड पर पहुंचा तभी रोड पार कर रहे आवारा जानवर से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share