उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में लगभग 04 दुकानों में नमूने संग्रहित किये गये। जिससे दुकान दारो में हड़कंप मच गया। खागा तहसील क्षेत्र के दरियामऊ , सरौली व खागा कस्बे में किराना की दुकानों में न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिलावटी खाद्य पदार्थो के नमूने भरे। वही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार दीक्षित मिलावटी खाद्य पदार्थो के नमूने भरते हुए बताया कि दरियामऊ में जितेन्द्र सिंह की दुकान से साबूदाना का एक नमूना संग्रहित किया गया। और दरियामऊ स्थित प्रदीप कुमार के किराना स्टोर से मूंगफली दाना का एक नमूना संग्रहित किया गया। और उन्होंने बताया कि सरौली स्थित अभिषेक तिवारी के किराना स्टोर से छुहारा (ड्राई डेट्स) का एक नमूना संग्रहित किया गया। तथा उन्होंने बताया कि नौबस्ता रोड खागा स्थित भोला प्रसाद गुप्ता के किराना स्टोर से सोहन पापड़ी का एक नमूना संग्रहित किया गया। और उक्त सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये।इस दौरान मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया तथा खुले कुट्टू के आटा की बिक्री किसी भी खाद्य कारोबारीयो द्वारा न की जाय। यह अभियान निरन्तर आगे चलता रहेगा। इस मौके पर टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चन्द्र, सिद्धार्थ कुमार, महेन्द्र कुमार यादव, पूजा गुप्ता मौजूद रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

