उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 10 अक्टूबर को महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा महिला चिकित्सालय का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान रजिस्ट्रेशन काउण्टर को देखा एवं निर्देश दिया गया कि महिलाओ के लिए बैठने का प्रबन्ध किया जाये। उसके पश्चात लेबर रूम का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान यह निर्देश दिया गया कि लेबर रूम की सुरक्षा एवं सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। उसके बाद पी०एन०सी० वार्ड का निरीक्षण किया गया। महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति संतोष व्यक्त किया गया एवं सफाई पर विशेष घ्यान देने को कहा गया एवं नये डस्टविन हर जगह रखने को कहा गया। महिलाओं को बैठने के लिए और भी कुर्सिया बेंज रखने को कहा गया। चिकित्सको एवं कर्मचारियों की रिक्त पद है उनके बारे में जानकारी ली एवं शासन को जो पत्र लिखा गया उसकी जानकारी दी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share