उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खागा कोतवाली क्षेत्र के गोसाई मजरे महिचा मन्दिर गाँव मे युवक ने तालाब में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोसाई मजरे महिचा मन्दिर निवासी चंद्रपाल लोधी का 40 वर्षीय पुत्र विजय बहादुर गांव में स्थित तालाब के समीप अपने हाथ में ईंट लेकर खुद के हाथ पैरों को नुकसान पहुँचा रहा था। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उसको बचाने गए तो उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसका अगरा में इलाज चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!