G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बावनी इमली के समीप ठेलिया लेकर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की खजुहा कस्बा निवासी ननकऊ का 35 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कुमार जो ठेलिया लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति कल भी वह घर से ठेलिया लेकर निकला और बीती देर रात को वापस अपने घर को लौट रहा था।

तभी बावनी इमली के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार के उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राजेंद्र कुमार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share