उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले के एक घर में बिजली वायरिंग का काम कर रहा कारीगर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसकी जानकारी मकान मालिक को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निभारा मसवानी मोहल्ला निवासी वंश गोपाल का 30 वर्षीय पुत्र मनीष जो बिजली वायरिंग का कारीगर है।

आज वह शहर के पीरनपुर मोहल्ले के एक घर मे बिजली की वायरिंग कर रहा था। तभी काम करते समय वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसकी जानकारी मकान मालिक को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं कारीगर की स्थित अब सामान्य है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share