उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बंधित समस्याएँ, पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या, पेंशन सम्बन्धी समस्या, शिक्षा से सम्बंधित समस्याएँ, चिकित्सीय समस्याएँ, आर्थिक सहायता से सम्बंधित समस्याएँ आदि पूर्व सैनिकों से प्राप्त शिकायतों प्रार्थना पत्रो के निस्तारण की प्रगति से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया, तत्पश्चात पूर्व सैनिकों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा सम्बन्धित विभागो को त्वरित कार्यवाई करने हेतु प्रेषित करते हुए तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, सदर, उपजिलाधिकारी, बिन्दकी, डिप्टी सी०एम०ओ०, कोषाधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी, जिला लीड बैंक मैनेजर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, हथगाम, खण्ड विकास अधिकारी, खजुहा, जिला सैनिक बन्धु सदस्य सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share