G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित नऊवा बाग के समीप चलती मोटर साइकिल का अगला टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र-पुत्री तीनों घायलों हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी कामता प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र रमाकांत बाइक पर अपने 23 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार व 25 वर्षीय पुत्री विद्यया देवी पत्नी मोहित निवासी कानपुर जनपद को सवार कर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित नऊवा बाग के समीप पहुंची।

तभी बाइक का अगला टायर फट गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।और बाइक पर सवार पिता-पुत्र-पुत्री तीनो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं वही विद्या देवी की हालत गंभीर बनी हुई है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share