G-FG6935EM07

उत्तर फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक और साइकिल सवार दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के म्युना गाँव निवासी जगमोहन का 58 वर्षीय पुत्र राम स्वरूप जो पीआरडी का जवान है वह बीती रात जाफरगंज थाने ड्यूटी करने जा रहा था। तभी जाफरगंज कस्बे के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बाइक सवार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करते हुए साइकिल सवार पीआरडी जवान को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share