उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप ट्रक का टायर चेक कर रहे खलासी को रोड से निकली डीसीएम टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे खलासी घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बंगाल प्रांत के वर्धमान जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी सहदेव यादव का 42 वर्षीय पुत्र संजय यादव जो ट्रक का खलासी है।

आज सुबह भोर पहर फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप ट्रक से उतर कर ट्रक का टायर चेक कर रहा था। तभी रोड से गुजरी डीसीएम उसको टक्कर मारते हुए निकल गई। डीसीएम की टक्कर से संजय यादव घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share