G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव में बीती रात घर की बिगड़ी हुई लाइट सही करते समय युवक को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको झाड़-फूँक के लिए लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गाँव निवासी गरीब दास का 29 वर्षीय पुत्र नरेंद्र बीती रात लगभग 12 बजे घर की खराब लाइट सही कर रहा था। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजन उसको फूँक-झाड़ के लिए कहीं लेकर जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share