उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के गलाता गांव के समीप बाइक की टक्कर से महिला गंभीर से घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के साँड़ थाना क्षेत्र के तालियावर गाँव निवासी राम प्रताप की 62 वर्षीय पत्नी फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के गलाता गाँव अपनी बहन कौशल्या देवी को देखने आ रही थी।

जब वाहन से उतर कर पैदल बहन के गाँव जाने लगी तभी गाँव के समीप रोड से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे शिव देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share