G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे के समीप साइकिल से गैस सिलेंडर लेकर जा रहा युवक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव निवासी सूरज पाल का 40 वर्षीय पुत्र शिव कुमार साइकिल पर सवार होकर गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था। जब वह बडनपुर चौराहे के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से शिव कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share