G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में घर के बाहर रोड पार कर रही रही बालिका ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी उदय भान की 6 वर्षीय पुत्री अनवी उर्फ लक्ष्मी घर के समीप खेल रही थी। उसके नाना ने पास की दुकान से कुछ सामान लाने के लिए उसको भेजा। तभी रोड पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के मामा मोहित सिंह ने बताया की हमारी बहन का अपने पति से सम्बंध विच्छेद हो गया था बहन और भांजी दोनों हमारे साथ ही रहती थी। घर के समीप रोड पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर भांजी की मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share