G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलिहाबाद गाँव मे आज सुबह खाना बनाते समय कढ़ाई का तेल पालते से महिला झुलस गई। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलिहाबाद निवासी सन्तोष सिंह की 25 वर्षीय पत्नी ने आज सुबह अपने घर मे खाना बनाने की लिए कढ़ाई में तेल चढ़ाया तेल जब खौलने लगा तभी बच्चा खेलता हुआ आया और कढ़ाई में ठोकर लगने से खौल रहा तेल खाना बना रही सोनम सिंह के ऊपर पलट गया।

जिससे सोनम झुलस गई हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share