उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी पृथ्वी पाल का 18 वर्षीय पुत्र सर्जन कुमार ई-रिक्शा लेकर थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे गया गया था।

तभी नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप उसका रिक्शा अनियंत्रित होगा पलट गया। जिससे रिक्शा चालक सर्जन कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल रिक्सा चालक को इलाज के लिए जिला।अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share