उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा चौराहे के समीप दो बाईको की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी ननकवा का 23 वर्षीय पुत्र सूरज बीती रात बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे बाइक पर सवार होकर पटाखा खरीदने आ रहा था।

जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा चौराहे के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share