उत्तर प्रदेश फतेहपुरजिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सातों नरैनी गांव में आज सुबह पटाखा छुड़ाते समय किशोर झुलस गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों नरैनी गांव निवासी कमलेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार दिपावली के बचे हुए पटाखे आज सुबह छुड़ा रहा था।

तभी पटाखे से उसका चेहरा झुलस गया परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share