G-FG6935EM07

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव के समीप बाईंकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रोड से निकले रही समाज सेवी ने घायल को इलाज के लिए अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केशरवा गांव निवासी सुखदेव का 54 वर्षीय पुत्र राम विशाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही उसकी बाइक बिसौली गांव के पास पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे राम विशाल गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर पड़ा था। तभी रोड से निकल रहे समाज सेवी अशोक तपस्वी ने राम विशाल को घायल अवस्था मे रोड पर पड़ा देखा तो अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी सूचना पर पहुंचे घायल के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share