G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर के सभागार में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, कि आख्या से शिकायतकर्ता को अवगत भी कराये। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/ प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए 02 शिकायतों का उपस्थित अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को शासन के मंशा के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रदीप रमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित नायब तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share