उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियावं थाना क्षेत्र में अपनी बाइक प्लेटिना गाड़ी से एक युवक हथगाम जा रहा था। जिसको डिघरवा चौराहें में अचानक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार रोड पर गिरकर गम्भीर रूप।से घायल होकर काफी देर तक सड़क पर तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लतीफपुर गाँव निवासी छिट्टू पाल का 24 वर्षीय पुत्र अवगेश पाल अपनी बाइक से गणेश स्वीट हाउस हथगाम जा रहा था। जैसे ही वह थाना हथगाम क्षेत्र के डिघरवा चौराहा पहुंचां। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल होकर तड़पता रहा जब तक उसकी मदद की जाती उससे पहले ही उसकी ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामें कई कार्यवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना पर मां शांती देवी, बड़े भाई लवलेश पाल,मझले भाई दुर्गेश पाल, तीसरे नंबर के मुकेश पाल मौत की खबर सुनते ही सभी का रोरो कर बुरा हाल होता रहा। मृतक लगणेश स्वीट हाउस हथगाम में कारीगरी का काम करता था। और दीपावली में छुट्टी लेकर घर गया था। परिजनों ने बताया कि बेटे की सगाई वाले आए थे। मृतक परिवार की ओर से देर शाम लतीफपुर ग्राम प्रधान अश्विन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान मकदूम पाल ने थारियावं थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के आसपास के लोगों जानकारी ली जायेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी फुटेज तलाश किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share