G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औग़ थाना क्षेत्र में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राम प्रसाद कोरी के 47 वर्षीय गंगा राम ने आज सुबह अपने घर के कमरे में गमछे से फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक शराब पीकर घर के लोगों से अक्सर झगड़े करता रहता था। आर्थिक तंगी से परेशान होने पर अपने घर के अंदर गमछा से गर्दन में फंदा लगाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मृतक के पुत्र हिमाशू ने पुलिस को दिया।वही औग थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। कानूनी कार्यवाई की जा रही है । मृतक का इकलौता पुत्र एवं चार पुत्रियाँ, पत्नी सरला का रो-रो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share