उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार किशोर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के भौतर गांव निवासी रामचंद्र का 17 वर्षीय पुत्र नीरज अपने चचेरे भाई विजय भान के साथ ऑटो पर सवार होकर खागा किसी काम से आ रहा था।

जब उसका ऑटो कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share