उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कल 7 नवंबर को छठ पूजा के त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रूप से ओम घाट भिटौरा का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने छठ पूजा के त्यौहार के अवसर पर घाट के पास समुचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये तथा उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप रमन को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर मेडिकल टीम तैनात कराये तथा पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने कहा की गोताखोरो को सतर्क रखे तथा अन्य घाटो पर भी छठ पूजा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाये दुरुस्त रखी जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप रमन, नायब तहसीलदार सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share