G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के थाना अजीजपुर लखरिया निवासी भूरू खान का 45 वर्षीय पुत्र अब्दुल हसन फतेहपुर जनपद के गाजीपुर कस्बा जलसा देखने आया था। बीती रात तीन बजे वह बाइक से वापस उन्नाव अपने घर जा रहा था। तभी जाफरगंज कस्बा के समीप अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।वाहन की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई नूर हसन ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share