G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टाप पर गुरूवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी झल्लर का 40 वर्षीय पुत्र गजराज आज सुबह अपनी बहन की ससुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव जाने के लिए रोडवेज बस से आ रहा था। ज्वालागंज में चलती बस से उतरते समय अचानक पैर फिसल जाने से वह पिछले टायर की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे राम विलास ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share