G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चार अभियुक्तों को लूट के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। विगत दिनों हनुमानपुर मोड़ के पास मो.रहीस पुत्र मुंशाद अली को कार सवार चार लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। और वादी के पास में रखें एक लाख छप्पन हजार रुपए, मोबाइल आदि लूटकर आरोपी फरार गए थे। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित नर थाने में किया था। पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में थरियांव पुलिस व एसओजी टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को नगद 25 हजार रुपए इनाम दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय मो.महताब पुत्र मो. मुकीम निवासी पूरेलाल चौकी मोहनगंज थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़। 19 वर्षीय तौयफ खान पुत्र तौफीक खान निवासी बुझवा थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ 19 वर्षीय संदीप कुमार वर्मा पुत्र रामबहादुर वर्मा निवासी दीनापट्टी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ 20 वर्षीय अरबाज पुत्र मुकीम निवासी हण्डौर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share