G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव की समीप अनियंत्रित बाइक गिरने सेबाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज मोहल्ला निवासी शिव नारायन मिश्रा का 40 वर्षीय पुत्र सुधीर मिश्रा अपनी 35 वर्षीय पत्नी रूबी मिश्रा को बाइक पर सावर कर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के इएमटी दिनेश सिंह और पायलट लालबाबू ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share