उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के वहीदापुर के समीप शुक्रवार की दोपहर पोल में चढ़कर लाइन जोड़ रहा संविदा कर्मी करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार वहीदापुर गांव निवासी कल्लू का 32 वर्षीय पुत्र चन्द्रशेखर बहुआ पावर हाउस में संविदा में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बताते हैं कि आज दोपहर वह गांव के समीप ही पोल में चढ़कर लाइन जोड़ रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया जिससे वह पोल से गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share